प्रदेश भाजपा संगठन में अंतर्कलह तेज, शुभेंदु अधिकारी के पार्टी का आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ने की अटकलें

Suvendu Adhikari File Pic

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी की बंगाल इकाई में अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। अब अटकलें लग रही हैं कि भाजपा विधायक दल के नेता और वरिष्ठ विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी का सांगठनिक व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर और भाजपा विधायक अशोक डिंडा भी सांगठनिक ग्रुप को छोड़ चुके हैं। हालांकि वह भाजपा विधायकों के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में हैं।

जानकारी के अनुसार मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भाजपा विधायकों में नाराजगी है। केंद्रीय नेतृत्व के प्रति अशोक डिंडा की नाराजगी का शुभेंदु अधिकारी ने समर्थन किया था। सूत्रों की मानें तो अशोक डिंडा ने अपने पांच पसंदीदा लोगों को मंडल अध्यक्ष बनाने की मांग की थी लेकिन उनकी बात नहीं मानी गयी थी, जिस पर अशोक डिंडा ने व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया था। डिंडा का समर्थन शुभेंदु ने भी किया था। सोमवार को शुभेन्दु ने भी अपनी पार्टी के तमलुक संगठन का व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ दिया है। इस संबंध में उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी।

उल्लेखनीय है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की शिकस्त के बाद से पार्टी के अंदर कलह मची है। कई नेता कार्यकर्ता भाजपा छोड़कर तृणमूल का दामन थाम चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 38 = 46