भाटपाड़ा में मना अंतराष्ट्रीय योग दिवस

बैरकपुर : भाजपा के भाटपाड़ा मंडल 1 और 2 की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। मंगलवार की सुबह भाटपाड़ा के बलराम सरकार गंगाघाट पर आयोजित योग दिवस में भाजपा नेता प्रद्युत घोष, गोपाल साव, प्रबीर राय, उत्तम चौधरी समेत पार्टी के कई नेता उपस्थित थे। भाजपा नेता उत्तम ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के नियमित योग जरूरी है। वहीं, बैरकपुर के गोलाघाट में भी भाजपा युवा मोर्चा की ओर से योग दिवस पालन किया गया। यहाँ भाजपा की प्रदेश सचिव फाल्गुनी पात्र, मानस दे, बिमलेस तिवारी, सुप्रिय घोष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 1 =