इतिहास के पन्नों में 21 जुलाईः प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं

देश-दुनिया के इतिहास में 21 जुलाई का अहम स्थान है। यह तारीख कई कारणों से इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है। भारत की महिलाओं के लिए 21 जुलाई की तारीख खुश होने की एक खास वजह है। 2007 में इसी तारीख को देश को प्रतिभा पाटिल के रूप में पहली महिला राष्ट्रपति मिलीं। 19 दिसंबर, 1934 को जन्मीं प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 2007-2012 तक देश की 12 वीं राष्ट्रपति रहीं। वह देश का यह सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण करने वाली पहली महिला हैं। वह 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी रहीं। 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई।

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने जलगांव के मूलजी जेठा कॉलेज से स्नातकोत्तर और फिर मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। राजनीति में आने से पहले वह सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही थीं। वह टेबल टेनिस की भी अच्छी खिलाड़ी रही हैं। एमए के दौरान उन्होंने अपने कॉलेज में कॉलेज क्वीन का खिताब भी जीता था। 01 जून 2019 को प्रतिभा पाटिल को विदेशियों को दिए जाने वाले मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डेन मेक्सिकाना डेल एग्वेला एज्टेका’ (ऑर्डर ऑफ एज्टेक ईगल) से सम्मानित किया गया। प्रतिभा पाटिल यह पुरुस्कार पाने वाली भारत की दूसरी राष्टपति बनीं। इससे पहले यह सम्मान राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन को दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

74 − 66 =