इतिहास के पन्नों में 31 जुलाईः …और गांधी जी चल दिए साबरमती आश्रम छोड़कर

देश-दुनिया के इतिहास में 31 जुलाई तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में खास महत्व है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना आश्रम बनाया।

उन्होंने यहां जीवन के कुछ नए प्रयोग किए। जैसे खेती, पशु पालन और खादी। इसी आश्रम में गांधी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का ताना-बाना बुना। अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया।

साबरमती आश्रम सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे आंदोलनों का साक्षी रहा। गांधी ने 31 जुलाई, 1933 को साबरमती आश्रम को छोड़ दिया। इस आश्रम में उनकी यादों को सहेजकर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

27 + = 35