इतिहास के पन्नों में 16 जूनः अंतरिक्ष में महिलाओं की उड़ान का दिन

इतिहास में यह खास दिन अंतरिक्ष में महिलाओं की पहुंच का बेहद खास दिन है जब पहली बार किसी महिला अंतरिक्ष यात्री ने वहां पहुंच कर रिकॉर्ड बनाया। रूस की 26 वर्षीय महिला अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वेंटीना तेरेशकोवा के नाम यह रिकॉर्ड है जिन्होंने 16 जून 1963 को मॉस्को से अंतरिक्ष यान वोस्टोक 6 में सवार होकर अंतरिक्ष की यात्रा शुरू की थी। दुनिया में किसी भी महिला की यह अंतरिक्ष की पहली उड़ान थी।

खास बात यह है कि इसी दिन 2007 में भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर एक कीर्तिमान रचा। वे अंतरिक्ष में लगातार सबसे लंबा समय बिताने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं। 1998 में सुनीता विलियम्स का अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा में चयन हुआ। सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में पहली बार ही 195 दिनों तक रहने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कुल 321 दिनों 17 घंटे और 15 मिनट अंतरिक्ष में बिताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

37 − 30 =