इतिहास के पन्नों में 26 जूनः संयुक्त राष्ट्र के घोषणा पत्र को स्वीकार किया गया

देश-दुनिया के इतिहास में 26 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का संयुक्त राष्ट्र के लिए खास महत्व है। संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक महत्व युद्ध को टालने में उसकी भूमिका, कमजोर देशों को दी जाने वाली सहायता और शांति स्थापना में उसके योगदान से सभी वाकिफ हैं। यह अंतरराष्ट्रीय संगठन औपचारिक रूप से 24 अक्टूबर, 1945 को वजूद में आया, लेकिन इसके घोषणापत्र को इसी वर्ष 26 जून को स्वीकार किया गया। इस पर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे। आने वाली पीढ़ियों को युद्ध की आग से बचाना और हर परिस्थिति में मानव अधिकारों की रक्षा करना इस संगठन के प्रारंभिक दायित्वों में शामिल थे। समय का पहिया घूमने के साथ संगठन के कार्य और दायित्वों में विस्तार हुआ। आज दुनिया के लगभग सभी देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस संगठन का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 7 =