नहीं रहे कत्थक सम्राट पंडित बिरजू महाराज

नयी दिल्ली/कोलकाता : महान कत्थक नर्तक और पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज का हृदयाघात से निधन हो गया। इस खबर से संगीत प्रेमियों के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर छा गई।

83 वर्षीय बिरजू महाराज ने रविवार की देर रात दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके परिवार की ओर से यह जानकारी साझा की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरजू महाराज रविवार की देर रात अपने पोते के साथ खेल रहे थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत हो गए।आनन फानन में उन्हें साकेत के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर देश की विभिन्न हस्तियों की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 3 =