कोहली, लक्ष्मण और इरफान पठान ने दीं होली की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और इरफान पठान ने शुक्रवार को होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

विराट ने अपने ट्विटर पर लिखा, “इस त्योहार की भावना हमारे जीवन को खुशियों और शांति से भर दे। सभी को होली की शुभकामनाएं।”

भारत के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने सभी के लिए प्यार और समृद्धि की कामना की।

लक्ष्मण ने ट्वीट किया, “होली के रंग चारों ओर शांति, खुशी, प्रेम और समृद्धि फैलाएं। आपको होली की शुभकामनाएं।”

भारत के पूर्व बल्लेबाज इरफान पठान ने ट्वीट किया, “मेरे सभी दोस्तों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। रंगीन रहें, खुश रहें।”

वसंत के मौसम की शुरुआत को चिह्नित करते हुए, होली रंगों का त्योहार है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भले ही होली मुख्य रूप से हिंदू त्योहार है, लेकिन यह अन्य धर्मों के लोगों द्वारा भी मनाया जाता है। यह देश में वसंत फसल के मौसम के आगमन का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 86 = 89