Kolkata : क्रिसमस पर लोगों की आकर्षण का केंद्र रहा 60 फीट लंबा क्रिसमस ट्री

कोलकाता : क्रिसमस के मौके पर महानगर स्थित पार्क स्ट्रीट की एक अलग ही रौनक होती है। यहां क्रिसमस का आनंद उठाने वाला हर एक व्यक्ति एक बार हाजिरी जरूर लगाना चाहता है। लोगों में पार्क स्ट्रीट के प्रति इस लगाव को देखते हुए हर बार की तरह इस बार भी एपीजे हाउस के लॉन में 60 फ़ीट ऊंचे क्रिसमस ट्री को सजाया गया था। ट्री की सजावट इतनी आकर्षक थी कि लोगों का ध्यान उससे हटाना मुश्किल था।

एपीजे रियल एस्टेट (भारत के सबसे पुराने व्यापार समूह – एपीजे सुरेंद्र समूह का हिस्सा) ने 60 फीट लंबा और 20 फीट व्यास वाले क्रिसमस ट्री को सजाया है, जिसके शिखर पर चार फीट का जगमगाता स्टार है। यह शहर में अब तक का सबसे ऊंचा ट्री है।

एपीजे रियल एस्टेट के सीईओ शौविक मंडल ने कहा, “हमारे क्रिसमस ट्री के ठीक बगल में हमने 6 फीट लंबा जॉली सांता क्लॉज़ और 8 फीट लंबी आकर्षक परी को सजाया है। परंपरागत रूप से पार्क स्ट्रीट खुशी के शहर में क्रिसमस का जश्न मनाने वालों के लिए पसंदीदा जगह है। एपीजे हाउस, चौरंगी से पार्क स्ट्रीट आने वाले लोगों के लिए हमेशा क्रिसमस के उत्साह का शुरुआती केंद्र रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा, “क्रिसमस ट्री को 50 बड़े और 150 छोटे स्टार्स, 100 गेंदों, 50 घंटियों और 55 उपहार बक्सों से सजाया गया है। भव्य क्रिसमस ट्री को रोशन करने के लिए 30,000 से अधिक एलईडी लैंप लाइट और 5 एलईडी लाइट बॉल का उपयोग किया गया है। इसके अलावा लॉन की अद्भुत क्रिसमस सजावट की सराहना करने के लिए एपीजे हाउस भवन के बाहरी हिस्से को मनमोहक रोशनी से सजाया गया है। हमारे 60 फीट ऊंचे शाही क्रिसमस ट्री को आकार देने के लिए 23 लोगों ने 11 दिनों तक काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

93 − = 87