Kolkata : 15 मार्च से गंगा नदी के नीचे से गुजरने वाली मेट्रो की यात्रा कर सकेंगे यात्री, पूरी समय सारिणी देखें…

कोलकाता : गंगा नदी के नीचे से गुजरने वाली ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की सेवा 15 मार्च से शुरू होने जा रही है। इस दिन से यात्री हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड और एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान तक यात्रा कर पाएंगे।

इसके अलावा ऑरेंज लाइन के कवि सुभाष से हेमंत मुखोपाध्याय तक और पर्पल लाइन के जोका से माझेरहाट तक विस्तारित हिस्से पर इसी दिन से मेट्रो चलेगी।

शनिवार को मेट्रो रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी ने संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से उक्त जानकारी दी। इस दौरान मेट्रो रेलवे कोलकाता के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा भी मौजूद थे।

हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक ग्रीन लाइन
इस रूट में कुल 130 सेवाएँ (हावड़ा मैदान से 65 सेवाएँ और एस्प्लेनेड से 65 सेवाएँ) सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगी। दोनों दिशाओं में सेवाएँ 12 -15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड स्टेशनों से पूर्व और पश्चिम की ओर जाने वाली लाइनों पर वैकल्पिक रूप से सेवाएं उपलब्ध होंगी। रविवार को इस रूट पर सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
पहली सेवा:
सुबह 7.00 बजे से  हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक
सुबह 7.00 बजे से एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान तक
अंतिम सेवा:
रात 09.45 बजे हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक।
रात 09.45 बजे एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान तक।

कवि सुभाष से लेकर हेमन्त मुखोपाध्याय तक ऑरेंज लाइन 
सोमवार से शुक्रवार तक इस रूट पर कुल 48 दैनिक सेवाएँ (कवि सुभाष से हेमन्त मुखोपाध्याय तक 24 सेवाएँ और हेमन्त मुखोपाध्याय से कवि सुभाष तक 24 सेवाएँ) उपलब्ध होंगी। सेवाएँ 20 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। शनिवार और रविवार को सेवाएँ उपलब्ध नहीं होंगी।
पहली सेवा:
सुबह 9.00 बजे कवि सुभाष से हेमन्त मुखोपाध्याय तक।
सुबह 9.00 बजे हेमन्त मुखोपाध्याय से कवि सुभाष तक।
अंतिम सेवा:
शाम 04.40 बजे कवि सुभाष से हेमन्त मुखोपाध्याय तक
शाम 04.40 बजे हेमन्त मुखोपाध्याय से कवि सुभाष तक

जोका से माझेरहाट तक पर्पल लाइन
कुल 36 सेवाएँ (जोका से माझेरहाट तक 18 सेवाएँ और माझेरहाट से जोका तक 18 सेवाएँ) प्रतिदिन इस रूट पर उपलब्ध होंगी। सेवाएँ सोमवार से शुक्रवार तक उपलब्ध रहेंगी। इस खंड पर 25 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध होंगी। शनिवार और रविवार को सेवाएँ उपलब्ध नहीं होंगी।

पहली सेवा:
सुबह 08.30 बजे जोका से माझेरहाट।
सुबह 08.30 बजे माझेरहाट से जोका तक।
अंतिम सेवा:
अपराह्न 03.35 बजे जोका से माझेरहाट।
अपराह्न 03.35 बजे माझेरहाट से जोका तक।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

30 + = 40