कोलकाता: जर्जर मकान का एक हिस्सा गिरा, महिला की मौत

कोलकाता : उत्तर कोलकाता के पाथुरियाघाटा इलाके में पुराने मकान का हिस्सा टूट कर गिर गया जिसमें दबकर महिला की मौत हो गई। हादसे में एक नाबालिग सहित दो अन्य लोग घायल हैं। दोनों घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। गुरुवार को कोलकाता पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात 10:30 बजे के करीब 100 साल पुरानी एक पांच मंजिला इमारत के तीसरे तल का हिस्सा टूट कर गिर गया। तेज आवाज की वजह से आसपास के लोगों ने जब बाहर निकाल कर देखा तो गिरे हुए मकान के मलबे में महिला सहित तीन लोग दबे हुए थे।

Advertisement

कोलकाता पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमनकर्मियों की मदद से रात करीब 3:00 बजे मलबे को हटाया गया, जहां से एक महिला का शव बरामद हुआ। मलबे में दबे दो घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोलकाता नगर निगम ने इस इमारत को खतरनाक घोषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *