कोलकाता के तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 13 घायल

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 13 लोग घायल हुए हैं। सभी यात्री खतरे से बाहर हैं।

बताया गया कि कोलकाता से वृंदावन जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस में 56 यात्री सवार थे। जिले के बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। घायलों में पांच लोगों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाला। हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बस में 56 यात्री सवार थे। इस हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 3 = 2