गंगासागर में लाखों लोगों ने लगाई डुबकी, लॉन्च बंद होने से लाखों लोग नामखाना में फँसे

                                  सागरदीप से लखन भारती सागरदीप: आज यानी 14 जनवरी की शाम 6:53 बजे से अगले दिन रविवार की शाम 6:53 बजे तक मकर संक्रान्ति का मूहर्त है लेकिन 14 जनवरी की सुबह से ही गंगासागर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ गया। लाखों श्रद्धालु डुबकी लगाकर कपिलमुनि बाबा के मंदिर में नमस्तक हुए।

इसी बीच सुबह से ही नामखाना से कचुबेड़िया तक की लॉन्च सेवा बंद कर दी गई। प्रशासनिक हवाले से बताया जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से लॉन्च सेवा रोकी गई। हालांकि ऐसा समझा जा रहा है कि सागर मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए लॉन्च सेवा पर रोक लगाई गई है।

ज्यों ज्यों तीर्थयात्रियों का जत्था कचुबेड़िया से नामखाना की ओर बढ़ेगा, त्यों त्यों नामखाना से लोगों को कचुबेड़िया की ओर प्रवेश करने दिया जाएगा। हालांकि प्रशासनिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − = 10