Kolkata : लिट्टी-चोखा भोज आयोजित

कोलकाता : अटल बिहारी वाजपेयी सेवा केंद्र द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी लिट्टी चोखा उत्सव का आयोजन दुधेवाला धर्मशाला में रविवार को किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा, प्रदेश नेता देवदत्त मांझी, प्रदेश सचिव उमेश राय, वार्ड 22 की पार्षद मीना देवी पुरोहित, वार्ड 23 के पार्षद विजय ओझा, भाजपा उत्तर कोलकाता जिला अध्यक्ष तमघ्नो घोष, भाजपा नेता भानु प्रकाश मिश्रा, भोला प्रसाद सोनकर के साथ अनेक गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम के आयोजक सुनील सोनकर, कमलेश सिंह, विमल झा, नारायण शर्मा अतिथियों के स्वागत में लगे रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश सोनकर, प्रताप सिंह, विनय कुंवर, राहुल सिंह, रितेश सिंह, आनन्द पासवान, नेमी चन्द गुप्ता, संदीप ढाँड़निया, मनीष साव, किशन शर्मा, आशुतोष मिश्रा, करीम खान, गणेश केशरी ने अहम भूमिका निभायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 7 =