ममता बनर्जी ने फिर की विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एक बार फिर विपक्षी दलों से एकजुटता की अपील की है।

सचिवालय में बीरभूम पीड़ित परिवारों को नौकरी देने के मौके पर उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंसा होने का झूठा प्रचार किया जा रहा है। असम और कर्नाटक में हिंसा की जो घटनाएं हुईं हैं, उन पर पर्दा डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य में कार्रवाई के बजाय केंद्र सरकार केवल बंगाल पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यह लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के जितने भी स्तंभ होते हैं वे सभी अगर खरीद लिये जाएँ तो देश खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। 11 दिन में 13 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। रेल, सेल, बैंक और बीमा कंपनी को केंद्र सरकार बेचने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश में लगातार हिंसक घटनाएं हो रही हैं लेकिन भाजपा बंगाल के खिलाफ साजिश रच रही है। उन्होंने विपक्षी एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने भी पत्र लिखकर केंद्र से अपने बकाए के भुगतान की मांग की लेकिन केंद्र ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। बंगाल का बकाया भी नहीं चुकाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के दुमका में हथियारों का कारखाना मिला है। बंगाल में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश से गाय की तस्करी होती है। असम से कोयले की तस्करी हो रही है। यह सब कुछ केंद्रीय एजेंसियों की विफलता के अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में जीतने के बाद भाजपा ने जनता को रिटर्न गिफ्ट देते हुए पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ा दी है। स्थिति बहुत खराब है। देश की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई है। इस पर केंद्र सरकार को सर्वदलीय बैठक करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 46 = 47