महिला मुख्यमंत्री होने के वाबजूद महिलाओं का अपमान करती हैं ममता : अर्जुन सिंह

बैरकपुर : भाजपा सांसद व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फिर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी खुद एक महिला हैं लेकिन वह महिलाओं का अपमान करती हैं।

भाटपाड़ा के गोलघर पार्क में स्टूडेंट फॉर डेवेलपमेंट व गोलघर नागरिक मंच द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित नववर्ष कार्यक्रम में शामिल सांसद अर्जुन सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ा प्रहार किया।

उन्होंने नदिया जिले के हाँसखाली व मालदा में हुए दुष्कर्म कांड की कड़ी निंदा की और कहा कि महिला मुख्यमंत्री के राज्य में महिलाएं असुरक्षित है। कार्यक्रम के तहत गरीबों को वस्त्र प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 3 = 3