उत्तर बंगाल में ममता ने बनाया मोमो

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में मोमो बनाया। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है इसमें देखा जा सकता है कि वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं तो उन्होंने एक लोकल मोमो स्टॉल पर मोमो बनाये।

मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों के साथ बातचीत कर रही थीं। उन महिलाओं ने अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री जी मोमो बनाएं। उनके अनुरोध का सम्मान रखते हुए ममता बनर्जी ने मोमो बनाए। खास बात यह है कि दार्जिलिंग में ठंड पड़ने की वजह से मुख्यमंत्री शॉल ओढ़कर निकली थीं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दार्जिलिंग की एक स्थानीय मोमो स्टाल पर पहले से दो महिलाएं मौजूद हैं और मोमो तैयार कर रही हैं। ठीक इसी दौरान ममता बनर्जी भी वहीं पहुंच जाती हैं और मोमो बनाने में मदद करने लगती हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि ममता बनर्जी बहुत ही कुशलता से दोनों हाथों से मोमो तैयार कर रही हैं।

वीडियो में लोगों की भीड़ ने ममता बनर्जी को चारों तरफ से घेर रखा था और उन्हें सही आकार में मोमो बनाने के लिए उत्साहित कर रही थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि यह जरूरी नहीं है कि केवल महिलाएं ही स्वयं सहायता समूहों का गठन करें, बल्कि पुरुष भी ऐसे समूह बना सकते हैं और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार बढ़ाने के लिए जल्द ही पुरुषों के साथ भी स्वयं सहायता समूह बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 4 =