ममता बनर्जी ने किशोर कुमार की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

कोलकाता : मशहूर गायक किशोर कुमार की जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें याद किया है। गुरुवार को उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘महान गायक किशोर कुमार की जयंती पर मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। वह देश और दुनिया भर में फैले बंगाली प्रवासियों की संस्कृत ताकत का प्रतिनिधित्व करते हैं। मैं उन्हें जयंती के मौके पर नमन करती हूं।’

उल्लेखनीय है कि 4 अगस्त, 1929 को मध्य प्रदेश के खांडवा में जन्मे किशोर कुमार का परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। वे एक अच्छे अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, हिन्दी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाने गाये थे।

आठ बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायन का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीत कर सबसे ज्यादा फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाले किशोर दा को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 13 अक्टूबर, 1987 को उनका निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 1 =