इसी महीने के अंत में दार्जिलिंग का दौरा करेंगी ममता बनर्जी

कोलकाता/सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महीने के अंतिम सप्ताह में दार्जिलिंग जिले का दौरा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का 28 से 31 मार्च तक सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग में कार्यक्रम है। इस यात्रा के दौरान वह कई सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगी। इसके अलावा, वह पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर बैठक कर सकती है।

इस दौरे के दौरान 28 मार्च को मुख्यमंत्री संभवत: कंचनजंघा स्टेडियम में एक आधिकारिक समारोह में शामिल होंगी जहां से मुख्यमंत्री सिलीगुड़ी के लोगों को सरकारी सुविधाएं, विभिन्न परियोजनाओं का लाभ प्रदान करने के अलावा, कुछ लोगों को वृद्धावस्था भत्ता भी दे सकती हैं।

इधर, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोमवार को सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा ने कंचनजंघा स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था, कंचनजंघा स्टेडियम के प्रवेश द्वार, पार्किंग व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

इसके अगले दिन मुख्यमंत्री के 29 मार्च की रात सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहुंचने का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि 31 मार्च तक मुख्यमंत्री दार्जिलिंग में रहेंगी। दार्जिलिंग के मॉल चौरास्ता पर 30 मार्च को सरकारी कार्यक्रम हो सकता है। जीटीए की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पहाड़ के लोगों को विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

69 + = 76