अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली : बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने 10 नवंबर को इस मामले में शिकायत दर्ज की थी और जांच शुरू की थी। जिसके बाद अब जाकर दिल्ली पुलिस को इस मामले में सफलता मिली है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपित पर पहले भी साइबर संबंधित केस दर्ज हुए थे। इसी ने रश्मिका का डीपफेक वीडियो बनाया था और इसने एक बुजुर्ग महिला को भी डिजिटल रूप से बंधक बनाया था। आरोपित की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी ईमानी नवीन (23) के रूप में हुई है। आरोपित ने आदि कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से बी-टेक किया है।

पुलिस के मुताबिक 06 नवंबर को रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी थी। वीडियो देखने के बाद अमिताभ बच्चन से लेकर अन्य कई बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के अभिनेता ने इस पर नाराजगी और चिंता जाहिर की थी। जिसके बाद रश्मिका ने दिल्ली पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 5 =