तृणमूल से भी कई लोग करेंगे द्रौपदी मुर्मू का समर्थन : दिलीप घोष

Dilip Ghosh

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के कई नेता मतदान वाले दिन द्रौपदी मुर्मू का ही समर्थन करेंगे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल सुप्रीमो बनर्जी ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है लेकिन उन्हें प्रचार करने के लिए बंगाल नहीं आने दे रही हैं। इसके अलावा ममता कह चुकी हैं कि द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी के बारे में अगर भाजपा पहले बताती तो मैं उनके समर्थन के बारे में सोच सकती थी। आखिर जब यशवंत सिन्हा को ममता बनर्जी ने प्रस्तावित किया था तब द्रौपदी मुर्मू के प्रति इस नरम रुख का क्या मतलब है? जाहिर सी बात है तृणमूल कांग्रेस के भी कई लोग द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे।

दरअसल एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं। आदिवासी समुदाय की होने की वजह से उन्हें बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की महिला राष्ट्रपति एक आदिवासी को बनाए जाने को लेकर देशभर में उत्साह है इसलिए दावा किया जा रहा है कि राज्य सरकार की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विधायक और सांसद मुर्मू का समर्थन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

69 + = 78