इतिहास के पन्नों में 08 मार्चः दुनिया में इसलिए हुई महिला दिवस मनाने की शुरुआत

देश-दुनिया के इतिहास में 08 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख को हर साल सारी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाता है। न्यूयॉर्क में 1908 के महिला मजदूर आंदोलन की वजह से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई। हुआ यह था कि 15 हजार महिलाओं ने नौकरी के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और कुछ अन्य अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

1909 में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने 08 मार्च को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं का एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। इसमें 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया गया। धीरे-धीरे यह तारीख अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में लोकप्रिय होने लगा।

इसे संयुक्त राष्ट्र से मान्यता 1975 में मिली। संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक थीम के साथ मनाने की शुरुआत की। इस वर्ष (2023) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘एम्ब्रेस इक्विटी’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + = 17