इतिहास के पन्नों में 20 मार्च : इलेक्ट्रिक बैटरी की खोज का अहम दिन

दुनिया में बैटरी के बिना आधुनिक जीवन की कल्पना असंभव है। हर व्यक्ति रोजमर्रा के काम में तरह-तरह की बैटरी का इस्तेमाल कर रहा है। बैटरी का जनक इटली के महान वैज्ञानिक अलेसांद्रो वोल्टा को माना जाता है। अलेसांद्रो ने 20 मार्च, 1800 को विश्व को बैटरी के विकास से जुड़ी खोज के बारे में पहली बार बताया। वोल्टा ने तांबे और जिंक की छड़ों को कांच के दो मर्तबानों (चीनी मिट्टी के बर्तन) में रखकर उन्हें नमक के पानी से भीगे एक तार से जोड़कर साबित किया कि इस भौतिक तरीके से ऊर्जा बन सकती है।

स्विस सीमा के करीब कोमो (इटली) में जन्मे वोल्टा 1774 में कोमो में रॉयल स्कूल में भौतिकी के प्रोफेसर बने थे। उनकी स्थैतिक बिजली के अध्ययन में रुचि थी। उन्होंने अन्य वैज्ञानिकों के साथ इस पर काम किया। दरअसल स्थैतिक बिजली अपेक्षाकृत स्थिर आवेश होता है। यह आमतौर पर विभिन्न वस्तुओं के बीच घर्षण से उत्पन्न वस्तु की सतह पर धनात्मक और ऋणात्मक आवेशों को संदर्भित करता है।

इस अनुसंधान में वोल्टा के सहयोगी लुइगी गलवानी ने 1791 में यह देखकर आश्चर्यचकित रह गए कि दो अलग-अलग प्रकार के धातु के साथ छू जाने के दौरान मेंढक के पैर चले गए। इस पर वोल्टा का विचार था और कि यह मेंढक के पैरों में तरल होने की वजह से ऐसा हुआ। इसके बाद वोल्टा ने विभिन्न प्रकार की धातुओं के प्लेटों का एक ढेर बनाया। बाद में इसे वोल्टेइक ढेर के रूप में जाना गया। इसमें पहले इलेक्ट्रोकेमिकल सेल या बैटरी बनती थी। वोल्टा ने 1827 में 82 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली।

इसके अलावा 20 मार्च को देश-दुनिया में बहुत कुछ घटा। इस तारीख को जन्मे प्रमुख लोगो में कर्नल टॉड (1782) भी हैं। ऐसा अंग्रेज अधिकारी और इतिहासकार, जिसे राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है। आज के ही दिन भारत के क्रांतिकारी नेता एस.सत्यमूर्ति (1943) का निधन हुआ था। इसी साल इसी दिन उड़िया पत्रकारिता के जनक शशिभूषण रथ ने इस दुनिया को अलविदा कहा।

1351: मोहम्मद तुगलक शाह द्वितीय का सूरत में निधन।

1602: यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ऑफ नीदरलैंड की स्थापना।

1739ः नादिरशाह का दिल्ली सल्तनत पर कब्जा। दो महीने तक लूटपाट।

1800: अलेसांद्रों वोल्टा ने इलेक्ट्रिक बैटरी की खोज का दावा किया।

1990ः अर्धरात्रि में नामीबिया की स्वतंत्रता की घोषणा।

1916: अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धांत का प्रकाशन।

1952: टेनिस खिलाड़ी आनंद अमृतराज का जन्म।

1956: ट्यूनीशिया को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।

1970: संविधान सभा के सदस्य और प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा का निधन।

1991ः बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।

1999ः प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।

2002ः नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे।

2002ः जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।

2003ः इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।

2006ः अफगानिस्तान के विदेश मंत्री का दावा, ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।

2009ः जस्टिस चन्द्रमौली कुमार प्रसाद इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त।

2014: लेखक पत्रकार खुशवंत सिंह का निधन।

2016: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा क्यूबा पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 75 = 76