इतिहास के पन्नों में 31 मार्चः भारत का पहला प्रधान डाकघर

भारत में लार्ड क्लाइव द्वारा 1766 में पहली डाक व्यवस्था स्थापित की गई। इसके तहत भारत में पहला प्रधान डाकघर 31 मार्च 1786 को मद्रास में स्थापित किया गया।

हालांकि उससे पहले 1774 में वारेन हेस्टिंग्स ने कलकत्ता में एक डाकघर स्थापित किया। 1793 में बंबई में भी प्रधान डाकघर की स्थापना हुई। 1863 में रेल डाक सेवा की शुरुआत की गई। 1879 में पोस्टकार्ड, 1880 में मनीऑर्डर और 1911 में इलाहाबाद से पहली एयरमेल सेवा की शुरुआत हुई। इसके साथ 1935 में पहला इंडियन पोस्टल ऑर्डर और 1972 में पिन कोड की शुरुआत हुई। 1986 में स्पीडपोस्ट का शुभारंभ हुआ जो अबतक सेवा में है।

अन्य अहम घटनाएंः

1867ः बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना।

1870ः अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।

1889ः फ्रांस के मशहूर एफिल टावर को आधिकारिक रूप से खोला गया।

1959ः बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण ली।

1964ः बंबई में इलेट्रॉनिक ट्राम आखिरी बार चली।

2011ः जनगणना के मुताबिक भारत की आबादी बढ़कर 121 करोड़ हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 1 =