मेटाडोर और ऑटो की आमने सामने टक्कर, 5 की हालत गंभीर

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के संतोषपुर स्थित सुकांत ब्रिज पर एक ऑटो और मेटाडोर की आमने सामने हुई टक्कर में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7:00 बजे के करीब तेज रफ्तार ऑटो ने सामने से आ रहे एक मेटाडोर को टक्कर मार दी। घटना में ऑटो चालक समेत ऑटो में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मेटाडोर का एक चक्का फट गया है। घायलों को गंभीर हालत में जादवपुर केपीसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घातक मेटाडोर के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

33 + = 39