अस्पताल में प्रसूता की मौत, चिकित्सा में लापरवाही का आरोप

बनगांव : उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव महकमा अस्पताल में प्रसव कराने आई एक महिला की मौत को लेकर रविवार को तनाव की स्थिति बनी रही।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह बनगांव थाना अंतर्गत रावता इलाके की निवासी एक प्रसूता को बनगांव महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। शारीरिक परीक्षा के बाद रात 9 बजे उसे लेबर रूम में ले जाया गया। उसके परिजनों का आरोप है कि रात 9 बजे उसे ले जाया गया लेकिन बाद दो घंटे तक प्रतीक्षा के बाद भी कोई खैर खबर नहीं मिली तो उन्हें संदेह हुआ। प्रसूता का पति उसी अस्पताल में कार्यरत है। काफी देर बाद चिकित्सक बाहर निकले। तब तक महिला की हालत बहुत खराब हो चुकी थी।

परिजनों ने बताया कि जब हम मरीज को देखने गए तो उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके मुंह में ऑक्सीजन लगाया गया था। वह कुछ कहना चाह रही थी लेकिन नहीं कह पा रही थी।

प्रसूता की माँ का आरोप है कि बाद में जब हम लोग देखने गए तो उसके मुंह पर ल्यूकोप्लास्ट लगाया गया था ताकि वह चिल्ला ना सके। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाये जाने एवं प्रतिवाद करने पर बदसलूकी किये जाने का आरोप भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 8 =