इतिहास के पन्नों में 13 मईः भारत के लोकतंत्र के इतिहास का अहम दिन

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में 13 मई मील का पत्थर है। 13 मई 1952 को स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र आहूत किया गया था। 03 अप्रैल 1952 को उच्च सदन यानी राज्यसभा का गठन किया गया और इसका पहला सत्र 13 मई 1952 को आयोजित किया गया। इसी तरह लोकसभा का पहला सत्र 13 मई 1952 को आयोजित किया गया।

25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक हुए पहले आम चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 364 सीटों पर विजयी रही। जिसके बाद 17 अप्रैल 1952 को प्रथम लोकसभा का गठन किया गया। लोकसभा का पहला सत्र 13 मई 1952 से शुरू हुआ। जीवी मावलंकर लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष और एम अनंतशयनम अय्यंगर उपाध्यक्ष थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 6 = 3