बिजली आपूर्ति में समस्या की वजह से घंटे भर के लिए मेट्रो रेल सेवा बाधित

Kolkata Metro

कोलकाता : महानगर कोलकाता की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो रेल सेवा रविवार की सुबह अचानक बाधित हुई। इसकी वजह से यात्री काफी परेशान हुए। करीब एक घंटे बाद सेवा बहाल हुई।

रविवार को छुट्टी के दिन पहली मेट्रो कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन से सुबह 9:02 बजे खुलने वाली थी। लेकिन इसे निर्धारित समय से शुरू नहीं किया जा सका। बाद में मेट्रो रेल ने जानकारी दी कि लाइन में बिजली नहीं है।

रविवार की सुबह मेट्रो पकड़ने के लिए यात्री विभिन्न स्टेशनों पर इंतजार कर रहे थे। उन्हें बताया गया कि मेट्रो की तीसरी लाइन के चार्ज नहीं होने के कारण सेवा प्रदान करने में समस्या आ रही है। लगभग एक घंटे बाद मेट्रो परिसेवा सामान्य हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 2 = 3