मॉडल की संदिग्ध परिस्थियों में मौत

कोलकाता : महानगर में एक और मॉडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बाँसद्रोणी के एक फ्लैट से मॉडल पूजा सरकार का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। घटना शनिवार देर रात की है। मॉडल अपनी एक दोस्त के साथ बाँसद्रोणी थाने के सामने एक बहुमंजिली इमारत में रहती थी। पूजा का शव शनिवार की रात बरामद किया गया। पूजा की अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस इसकी जांच कर रही है। मॉडल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमआर बांगड़ अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही मॉडल के शरीर पर कोई चोट या निशान पाया गया है।

पुलिस के सूत्रों के अनुसार मृत युवती उत्तर 24 परगना के गायघाटा की रहने वाली है। वह गोबरडांगा हिंदू कॉलेज की छात्रा थी। युवती की उम्र करीब 19 साल थी। पूजा और उसकी दोस्त ने छह महीने पहले बाँसद्रोणी में यह फ्लैट किराए पर लिया था। पूजा लगभग रोज घर देर रात लौटती थी। शनिवार की रात मॉडल का शव लटका हुआ मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची थी।

उल्लेखनीय है कि टॉलीवुड अभिनेत्री पल्लवी दे ने हाल ही में आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल उसका बॉयफ्रेंड साग्निक चक्रवर्ती जेल में है। पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

66 + = 69