पश्चिम बंगाल विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन सर्वदलीय बैठक के बाद सत्र की शुरुआत हुई। अध्यक्ष विमान बनर्जी सहित सत्तारूढ़ पार्टी के कई विधायक और मंत्री सदन में उपस्थित थे।

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही सत्र की शुरुआत हुई। पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही कल यानी मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। संसदीय कार्य मंत्री शोभन देव चट्टोपाध्याय ने बताया कि मंगलवार से सदन की नियमित कार्यवाही चलेगी।

विधानसभा की सर्वदलीय बैठक एकदलीय बनकर रह गई

पश्चिम बंगाल विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले अध्यक्ष विमान बनर्जी ने सर्वदलीय बैठक का आह्वान किया था। हालांकि यह एकदलिया बैठक बनकर रह गई क्योंकि इसमें मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा का कोई भी विधायक शामिल नहीं हुआ और ना ही आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी शामिल हुए। केवल सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विधायकों की उपस्थिति में बैठक हुई।

भाजपा सूत्रों ने बताया है कि सत्तारूढ़ पार्टी ने विधानसभा के रीति का पालन नहीं किया है। विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता और न ही किसी भी चर्चा का हिस्सा नहीं होने दिया जाता है। इसी के खिलाफ टोकन विरोध जताने के लिए सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया गया है। 12 बजे से मानसून सत्र की शुरुआत हुई। उसके पहले सुबह 11 बजे बैठक हुई है। उसके बाद जब विधानसभा का सत्र शुरू हुआ तो नियमानुसार दिवंगत नेताओं के लिए शोक प्रस्ताव का पाठ हुआ। इसके बाद कल तक के लिए अध्यक्ष विमान बनर्जी ने सदन की कार्यवाही मुल्तवी रखने की घोषणा की।

मणिपुर कांड के खिलाफ बंगाल विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाएगी तृणमूल

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने की घटना के खिलाफ सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस राज्य विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाएगी। यह जानकारी राज्य के संसदीय कार्य मंत्री शोभन देव चटर्जी ने सोमवार को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने के बाद दी है। सदन के पहले दिन की कार्यवाही दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद मुल्तवी कर दी गई है। इसके बाद शोभन देव ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि विधानसभा में मणिपुर कांड के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *