आज नीतीश कुमार आठवीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

पटना : नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार की दोपहर दो बजे राजभवन के राजेन्द्र मंडप में होगा। नीतीश कुमार बुधवार की दोपहर दो बजे आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इससे पहले नीतीश कुमार ने मंगलवार की शाम चार बजे के करीब राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान को मुख्यमंत्री पद का त्याग पत्र सौंपा था। राज्यपाल ने नीतीश कुमार का त्याग पत्र स्वीकार कर उनसे अनुरोध किया है कि अग्रिम व्यवस्था होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहें।

जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ एक बार फिर आरजेडी, कांग्रेस, भाकपा माले और हम के साथ मिलकर महगठबँधन की सरकार चलाने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 6 =