पंजाब नैशनल बैंक के मंडल कार्यालय कोलकाता दक्षिण में राजभाषा समारोह का आयोजन

कोलकाता : पंजाब नैशनल बैंक के मंडल कार्यालय कोलकाता दक्षिण में गत बुधवार को मण्डल प्रमुख श्रवण कुमार की अध्यक्षता में राजभाषा समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व सरस्वती वंदना से किया गया। मण्डल प्रमुख ने कहा कि हमारा बैंक भी हिन्दी के प्रयोग हेतु सदैव प्रयत्नशील रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय से पीएनबी को राजभाषा कृति का प्रथम पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। हिन्दी में किसी भाषा के प्रति वैमनस्य की भावना नहीं है। हिन्दी दो भाषाओं के बीच सेतु का काम करती है। हमें हिन्दी को किसी एक दिन या माह तक सीमित न करके पूरे वर्ष हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायन और काव्य पाठ किया गया।

हिन्दी दिवस के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबन्धक राजभाषा प्रमोद कुमार शॉ द्वारा किया गया और मुख्य प्रबंधक अभिजीत कुमार घोष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

29 − = 23