सोनारपुर में हत्या मामले में एक गिरफ्तार

सोनारपुर : दक्षिण 24 परगना जिला अंतर्गत कामराबाद रेलवे गेट इलाके में लाल्टू हाजरा हत्या मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी शनिवार की रात को की गई। अभियुक्त का नाम दीप हालदार है।

उल्लेखनीय है कि दुर्गापूजा के समय दो गुटों में विवाद हुआ था। दीप के साथ विश्वजीत सरकार का विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की देर रात लाल्टू हाजरा नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर उसे गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार विश्वजीत सरकार की भी हत्या की योजना बनाई गई थी लेकिन वह गायब था। पुलिस के सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात 12.36 बजे हत्या को अंज़ाम दिया गया था।

पुलिस के सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुल पांच लोग जुड़े हुए हैं। शुक्रवार की रात लाल्टू के घर में दीप के साथ विवाद हुआ था। इसी बीच लाल्टू के एक साथी ने उसे गोली मारी। बताया गया है कि जांच के मद्देनजर पुलिस ने उसका नाम गुप्त रखा है। गिरफ्तार अभियुक्त दीप के पास से दो कारतूस बरामद कर किया है जिसमें से एक का इस्तेमाल इस मामले में किया गया था। बताया गया है कि दीप पर पहले से ही आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इलाके के बदमाशों के साथ वह पहले से ही जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

24 − 19 =