Kolkata : ब्रिगेड परेड मैदान में गीता पाठ करेंगे एक लाख लोग, सभी को सार्वजनिक निमंत्रण

प्रधानमंत्री मोदी होंगे शामिल, राष्ट्रपति भी आमंत्रित

कोलकाता : आगामी 24 दिसंबर को गीता जयंती के अगले दिन कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में एक लाख लोग सामूहिक गीता पाठ करेंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को कोलकाता प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोजन कमेटी ने दी।

Advertisement

स्वामी प्रदीपानंद उर्फ कार्तिक महाराज ने बताया कि इस साल गीता जयंती 23 दिसंबर को है। उसके बाद वाले दिन 24 दिसंबर को रविवार है और उसी दिन ब्रिगेड परेड मैदान में गीता पाठ का आयोजन किया गया है। इसमें द्वारिका के शंकराचार्य स्वरूप आनंद सरस्वती उपस्थित रहेंगे। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी आमंत्रित किया गया है। आमंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी समय मांगा गया है। हालांकि उन्होंने अभी वक्त नहीं दिया है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने बताया कि काजी नज़रुल इस्लाम के लिखे हुए गीत “हे पार्थ सारथी बजाओ, बजाओ पांचजन्य शंख…” के माध्यम से गीता पाठ की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि एक लाख लोगों की ओर से सामूहिक गीता पाठ कभी भी किसी एक धर्म का आयोजन नहीं हो सकता। यह किसी राजनीतिक पार्टी का भी कार्यक्रम नहीं है। गीता जीवन का बोध है और इसी का एहसास करवाने के लिए गीता पाठ होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि गीता के कुल पांच अध्याय का पाठ होगा। उस दिन पुरुष धोती और पंजाबी पहनेंगे जबकि महिलाएं साड़ी पहन कर आएंगी। सभी के हाथों में गीता होगी। सभी के बैठने के लिए जगह दी जाएगी। अगर संभव हो तो सभी को एक शंख लेकर आने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि इसमें शामिल होने वालों को पहले से ही धमकियां दी जा रही है। पहले 10 दिसंबर को टेट की परीक्षा होनी थी लेकिन उसे बढ़ाकर 24 दिसंबर को कर दिया गया है। बेहतर होता अगर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी टेट परीक्षा का दिन बदल देतीं। उन्होंने कहा कि एक लाख लोगों के गीता पाठ की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। प्रशासन के सारे अधिकारी इस बारे में जानते हैं। बावजूद इसके टेट परीक्षा की घोषणा दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। एक लाख लोगों के एक साथ गीता पाठ के साथ ही 50 हजार लोग एक साथ शंख बजाएंगे। इसके साथ एक लाख लोग एक साथ “हे पार्थ सारथी बजाओ बजाओ… गीत भी जाएंगे जो विश्व रिकॉर्ड होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 88 = 96