बुद्धदेब भट्टाचार्य को पद्म भूषण, बंगाल से 6 लोगों के नाम शामिल, ये रही पूरी सूची

कोलकाता : पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है, जिसे तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किया जाता है।

गृह मंत्रालय की ओर से पद्म पुराष्कारों की सूची जारी की गई हैं जिसमें पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य का नाम शामिल है। इसके साथ ही बंगाल से सूची में कुल 6 लोगों के नाम शामिल हैं।

देश के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। उनका हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था।

पद्म पुरस्कार विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि।

ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं जो आमतौर पर हर साल मार्च अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष राष्ट्रपति ने नीचे दी गई सूची के अनुसार 2 डुओ केस (एक युगल मामले में, पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) सहित 128 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है।

इस सूची में 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 34 महिलाएं हैं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं की श्रेणी के 10 व्यक्ति भी शामिल हैं।

ये रही पूरी सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 27 = 30