कट मनी और सिंडिकेट के बीच की लड़ाई में लोगों की जा रही जान: दिलीप घोष

चंदननगर (हुगली) : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो कर रही हैं, उसे सुधारने के लिए अगली चार सरकारों को मशक्कत करनी पड़ेंगी।

भाजपा नेता घोष ने सोमवार को कहा कि बंगाल में कोई सुरक्षित नहीं है और ममता बनर्जी प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रही हैं। घोष ने रविवार को चंदननगर नगर निगम के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि चंदननगर नगर निगम के लोगों ने तृणमूल कांग्रेस को सत्ता में बैठाया है लेकिन उनकी गुटबाजी के चलते बोर्ड ढाई साल तक नहीं चला, यह तृणमूल की योग्यता है। वहीं नगर निगम बोर्ड तोड़कर मानवाधिकारों का अनादर किया जा रहा है। हमें लगता है कि चंदननगर की जनता इस बार इसका सही जवाब देगी।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। बंगाल में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। कारों में महिलाओं से छेड़छाड़ होती है। हम इस स्थिति में कहां जा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कट मनी और सिंडिकेट के बीच की लड़ाई में लोगों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के लोग गुस्से में हैं और वे लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को जबरन छीनकर सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उस पार जब बम फटता है तो अर्जुन सिंह का नाम सामने आता है। भाजपा को रोकने और अर्जुन सिंह को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। शुभेंदु के मामले में भी ऐसा ही हुआ है।

इच्छापुर में तृणमूल नेता की हत्या के संबंध में दिलीप ने कहा कि गोली चलाना लोगों के लिए एक फैशन है। ममता बनर्जी उद्योग की बात करती हैं। बमों के बोरे मिल रहे हैं। अब बुलेट-बम उद्योग बन गया है जो लोग बिहार और उत्तर प्रदेश में बंदूकों का व्यापार करते थे, वे अब पश्चिम बंगाल चले आये हैं। मतुआ विवाद को लेकर दिलीप ने कहा कि मतुआ वोटबैंक भाजपा के साथ है। देश के लोग भी भाजपा के साथ हैं। भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

52 − = 42