राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी दीपावली की बधाई

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने इस पावन अवसर पर एक्स पर की गई पोस्ट में कहा, ”देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। हर किसी को दीपावली की शुभकामनाएं। यह विशेष त्योहार हर किसी के जीवन में खुशी, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।”

Advertisement
Advertisement

इससे पहले राष्ट्रपति ने दीपावली पर देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा, ”दीपावली की सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार प्रेम, भाईचारा और मैत्री का संदेश देता है। यह त्योहार दया, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का त्योहार हमारे अन्तःकरण को आलोकित करता है। यह पर्व हमें मानवता की भलाई करने के लिए भी प्रेरित करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 5 =