बंगाल में हैं राहुल गांधी, पांच दिवसीय जिले के दौरे पर ममता बनर्जी

कोलकाता : कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिलहाल भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए बंगाल में हैं। इसी बीच पांच दिवसीय जिले के दौरे पर ममता बनर्जी रवाना हुई हैं। सरकारी योजना कार्यक्रम के लिए सीएम सिलीगुड़ी, कूचबिहार, रायगंज, बालुरघाट, मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया जिले का दौरा करेंगी। मुख्यमंत्री सोमवार को कूचबिहार में सरकारी सेवा वितरण समारोह में शामिल होंगी। वह उसी दिन सिलीगुड़ी में पट्टा वितरित करेंगी। मंगलवार को दोपहर रायगंज में और बालुरघाट में सरकारी सेवा वितरण कार्यक्रम होगा।

बालुरघाट में रात गुजारने के बाद मुख्यमंत्री बुधवार को मालदा होते हुए मुर्शिदाबाद में एक आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। बुधवार को मुर्शिदाबाद से नदिया के कृष्णानगर पहुंचने और रात भर रुकने के बाद, ममता बनर्जी शांतिपुर में एक आधिकारिक कार्यक्रम के बाद गुरुवार को कोलकाता लौट आएंगी।

हाल ही में ममता बनर्जी पूर्व बर्दवान में एक प्रशासनिक बैठक में गई थीं। उन्होंने वहां कई कार्यक्रम किए थे जहां से लौटते समय उन्हें चोट लग गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

63 + = 66