बंगाल में बारिश पर विराम, बढ़ सकता है तापमान

कोलकाता : पश्चिम बंगाल का राजधानी कोलकाता और आसपास के जिलों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। गुरुवार से तापमान और बढ़ने की संभावना है। कोलकाता और आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। कोलकाता और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य है। अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से दक्षिण बंगाल में तापमान में वृद्धि हो सकती है। यह वृद्धि पश्चिमी जिलों में अपेक्षाकृत अधिक होगी। हालांकि हल्की बारिश के बावजूद तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। इसके अलावा उत्तर बंगाल के मालदा और उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों समेत जिले के बाकी हिस्सों में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। शनिवार से फिर से बारिश के लिए अनुकूल माहौल बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

50 + = 54