मोदी-शाह की तुलना दुर्योधन-दुशासन से करने पर बंगाल विधानसभा में हंगामा

– भाजपा विधायकों ने किया वाकआउट

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की विधायक सावित्री मित्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तुलना दुर्योधन और दुशासन से की है। इसे लेकर बंगाल विधानसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने “सावित्री मित्रा शर्म करो” का बैनर पोस्टर लेकर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। इसके पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया था लेकिन अध्यक्ष विमान बनर्जी ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और सदन से वाकआउट किया। भाजपा की आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि तृणमूल विधायक की हिम्मत कैसे हुई कि वह प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को लेकर ऐसी बातें करें, उन्हें माफी मांगनी होगी। हम उनके खिलाफ सजा की मांग करते हैं। आखिर उनकी हिम्मत इतनी कैसे होती है? ममता बनर्जी उन्हें हिम्मत दे रही हैं?

उल्लेखनीय है कि इसके पहले ममता बनर्जी कैबिनेट में मंत्री अखिल गिरी ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ भी इसी तरह से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसे लेकर देश भर में हंगामा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

46 − 39 =