भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में दूसरा अभियुक्त संजय सिंह भी गिरफ्तार

– अभिनेत्री की माँ मधु दुबे ने सारनाथ थाने में दर्ज कराया था मुकदमा

वाराणसी : भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में वाराणसी पुलिस ने बुधवार को दूसरे अभियुक्त संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभियुक्त समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई थी।

मूल रूप से आजमगढ़ बिलरियागंज के गद्दोपुर का निवासी संजय सिंह भोजपुरी गायक समर सिंह का पूरा काम देखता है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की माँ मधु दुबे ने समर सिंह और संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। मधु दुबे की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

उल्लेखनीय है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के होटल सोमेन्द्र के कमरे में बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे का शव मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

92 − 82 =