शनिवार का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

सूर्योदय 04.53, सूर्यास्त 06.15, ऋतु – ग्रीष्म
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी, शनिवार, 27 मई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष : आज आप नया काम शुरू करें तो अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें नहीं तो दुर्घटना का योग बन रहा है। आप परिवारिक मतभेद से दूर रहें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।
वृषभ :आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। आपका कोई नया काम जिसे आप बहुत दिनों से करना चाह रहे हैं, उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नए पार्टनर बनेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
मिथुन : आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। आप आज अपने व्यापार में कोई अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कर्क : आज आपको मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। घर खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी अवरोध उत्पन्न करेंगे। आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।
सिंह : आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी बड़ी यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि के चलाने से सतर्क रहें। आप नया कोई काम आज शुरू न करें। किसी कार्य में बड़ी रकम न इन्वेस्ट करें नही तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कन्या : आज आपका रुका हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार मैं मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी अपने के मिलने से कोई नया काम की योजना बन सकती है। परिवार में लोगों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। नया वाहन मकान आदि खरीदने के योग बन सकते हैं।
तुला : आज आपका समय अच्छा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करना हो तो आज पहल कर सकते हैं। आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक : आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी विवाद में आप फंस सकते हैं। आप आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी धन राशि आज किसी को उधार न दें। आपका कोई पुराना केस आज खत्म हो सकता है।
धनु : आज आप नया काम शुरू न करें। स्वास्थ्य को लेकर भी आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में किसी परिचित व्यक्ति को आज आप खो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप साझेदारी में नुकसान उठा सकते हैं। आपका धन व्यर्थ के कामों में खर्च होगा।
मकर : आज आप किसी लम्बी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे।
कुंभ : आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मानसिक तनाव आदि खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी कार्य की योजना बन सकती है। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।
मीन : आज आप किसी परिवारिक समस्या से निजात पाएंगे। आपका मन थोड़ा अशांत उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे, वहीं पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें। लम्बी यात्रा पर जाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 1 = 1