शिंदे एक्शन मोड में, तीन अधिकारियों का किया तबादला

मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बहुमत साबित करने के बाद एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने मंगलवार की सुबह मुंबई नगर निगम के तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया। तीनों अधिकारी शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे के करीबी बताए जा रहे हैं।

एकनाथ शिंदे ने धारावी को कोरोना मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहायक नगर आयुक्त किरण दिघावकर का तबादला दादर स्थित मुंबई नगर निगम कार्यालय से भायखला कर दिया है। उनकी जगह प्रशांत सपकाले को लाया गया है। वह पश्चिमी उपनगर में के/ पूर्व (अंधेरी पूर्व, जोगेश्वरी) वार्ड कार्यालय के प्रमुख हैं। प्रशांत सपकाले की जगह भायखला वार्ड के प्रभारी मनीष वलुं को नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राकांपा नेता और पूर्व मंत्री छगन भुजबल की ओर से मंजूर नासिक जिले में विकास कार्य और नांदेड़ जिले में पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण की ओर से मंजूर विकास कार्यों को भी रोक दिया है। यह सभी काम नई सरकार के पुनरावलोकन के बाद शुरू किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 1 =