शिंजो आबे का बंगाल से था विशेष नाता : ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि आबे का पश्चिम बंगाल से विशेष नाता था।

शनिवार को लिखे अपने एक शोक संदेश में ममता बनर्जी ने कहा कि शिंजो आबे का संबंध पश्चिम बंगाल से काफी गहरा नाता था, उनकी हत्या से हमें बहुत पीड़ा हुई है। उन्होंने न केवल भारत और जापान के बीच संबंधों को मजबूत किया बल्कि बंगाल के साथ भी उनका विशेष संबंध था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

कोलकाता में जापान के महावाणिज्य दूत नाकागावा कोइची को लिखे पत्र में बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के जापान के साथ उत्कृष्ट व्यापार, औद्योगिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। इन संबंधों को गहराई देने में शिंजो आबे ने अतुलनीय भूमिका निभाई थी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आबे के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी। इस कारण से आज देशभर में भारतीय ध्वज आधा झुका हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

48 − = 45