Kolkata : शिशिर बाजोरिया ने किया सैकड़ों जरूरतमंदों में शीत वस्त्र वितरित

कोलकाता : कड़ाके की ठंड से समाज के असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बचाने के उद्देश्य से समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिशिर बाजोरिया के प्रयास से उत्तर कोलकाता महिला मोर्चा के माध्यम से श्यापुकुर मण्डल में शीत वस्त्र (कंबल) वितरित किए गये।

उन्होंने एक हज़ार से भी अधिक जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए। यह कार्य न सिर्फ समारोह के तहत दिखावे के लिए किया गया बल्कि जमीनी स्तर पर कार्य को साकार किया गया। श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में लोगों के पास जाकर उन्हें कंबल प्रदान किए गए।

इस सेवा कार्य में भाजपा के उत्तर कोलकाता जिलाध्यक्ष तमघ्नो घोष, कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद सोनकर, ब्रजेश झा, सुजीत चटर्जी, दीपू बैठा व ज़िला महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूर्णिमा चक्रवर्ती सहित मनोज माली अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 6 = 1