Kolkata : शिशिर बाजोरिया ने किया सैकड़ों जरूरतमंदों में शीत वस्त्र वितरण

कोलकाता : समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिशिर बाजोरिया ने कड़ाके की ठंड से समाज के असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की रक्षा के उद्देश्य से हिंदू सेवा दल के माध्यम से शीत वस्त्र (कंबल) वितरित किए। उन्होंने 500 से भी अधिक जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए।

इंटाली विधानसभा क्षेत्र के 5 वार्डों में लोगों के पास जाकर उन्हें कंबल प्रदान किए गए। इस सेवा कार्य में भाजपा के उत्तर कोलकाता जिलाध्यक्ष तमघ्नो घोष, कोषाध्यक्ष भोला सोनकर व हिंदू सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप राम, आकाश दास, अभिषेक सिंह, दिलीप राम, विफल पोरेल, जूली शर्मा, अयन चक्रवर्ती, प्रतिमा तुरी, करन गुप्ता, पंचा सिंह, सीमा मिश्रा, अनिल राजवंशी, रीता दास, मीता हेला, दीपाली मिर्धा, लोहा सिंह, मंजू देवी, जय कनोरिया, विशाल राणा, माधव मंडल फेकू, माणिक दास, राजीव शर्मा, राजेश राम, आलोक सिंह, मंजीत राणा सहित अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 4 =