सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में वाममोर्चा को झटका

सिलीगुड़ी : सत्तारूढ़ तृणमूल ने सिलीगुड़ी नगर निगम (एमएमसी) को माकपा नीत वाममोर्चे से छीन लिया है। मतगणना के अनुसार तृणमूल ने यहां पर 47 वार्डों में से 37 में जीत दर्ज की है। भाजपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर नगर निगम में मुख्य विपक्षी का दर्जा हासिल किया है।

इस नगर निगम में वाममोर्चा तीसरे स्थान पर चला गया है। उसे केवल 4 सीटें ही मिली और कांग्रेस को 1 सीट मिली है। खास बात यह है कि सिलीगुड़ी नगर निगम पर माकपा का लंबे समय से कब्जा रहा था। माकपा के दिग्गज नेता अशोक भट्टाचार्य यहां मेयर थे। इस बार वह चुनाव हार गए हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी के कैबिनेट में मंत्री रहे गौतम देव को यहां से मेयर बनाने की घोषणा की है। देव ने 3 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की है। सिलीगुड़ी में तृणमूल को 78.72 फीसद मत मिले हैं जबकि भाजपा और माकपा को क्रमश: 10.64 फीसद और 8.5 फीसद मत ही मिले। इसी तरह आसनसोल नगर निगम में तृणमूल 106 में से 92 सीटों पर दर्ज कर चुकी है उल्लेखनीय है कि चारों नगर निगमों के चुनाव के लिए 12 फरवरी को मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + = 11