Shootout at Kolkata : पुलिस जवान ने की अंधाधुँध फायरिंग, महिला की मौत

  • बाद में पुलिस जवान ने खुद को मारी गोली

कोलकाता : कोलकाता के पार्क सर्कस इलाक़े में गोलियां चलने से दहशत फैल गई। गोलियाँ बांग्लादेश उच्चायोग में तैनात पुलिस के एक जवान ने चलायीं। अंधाधुँध गोली चलाने की घटना में वहाँ से गुजर रही एक महिला की मौत हो गयी। फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी ने खुद को भी गोली मार ली। उसके बगल में उसकी सर्विस रायफल पड़ी हुई थी जबकि थोड़ी दूरी पर महिला की लाश पड़ी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बांग्लादेश उच्चायोग के गार्ड के रूप में कार्यरत पुलिसकर्मी ने शुक्रवार की दोपहर अचानक ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से लोग भागने लगे। तभी एक गोली एक महिला को जा लगी और वह वहीं गिर गई। कथित तौर पर उस महिला के साथ एक और व्यक्ति था, जिसे गोली लगी लेकिन वह घटनास्थल से निकल गया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर अपने जीवन का अंत कर लिया। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

दोपहर को ही मुस्लिम संगठनों की ओर से शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद पार्क सर्कस में विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम था। ये लोग बीजेपी की प्रवक्ता रहीं नुपुर शर्मा के मोहम्मद नबी को लेकर दिए गए बयान पर विरोध जता रहे थे।
प्रशासन का कहना है कि विरोध प्रदर्शन और फायरिंग की घटना में कोई सम्बन्ध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 1 = 1