पश्चिम बंगाल के तापमान में हल्की गिरावट

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में बुधवार को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह रहा था जिसकी वजह से लोगों का गर्मी से हाल बेहाल था। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के करीब है जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है।

कोलकाता के अलावा उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया जिले में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इसके अलावा लगातार बढ़ रही गर्मी की वजह से राज्य सरकार ने स्कूलों को मॉर्निंग में चलाने की एडवाइजरी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 76 = 82