इंटरफ्लोरा की ओर से Valentine Day पर विशेष पेशकश

कोलकाता : फरवरी का महीना यानी वैलेंटाइन डे। इस महीने को हम सभी प्यार के महीने के रूप में जानते हैं। इस ख़ास दिन पर आप अपने प्रियजन को बताना चाहते हैं कि वे आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।
वैलेंटाइन डे पर उपहार में फूल देना एक परंपरा की तरह है। यह अपने प्यार का इजहार करने या अपने जीवन में दोस्तों और खास लोगों के लिए भावनाओं और कृतज्ञता दिखाने का एक तरीका भी है। फूलों के गुलदस्ते की सुगंध, ताजगी, कोमलता किसी भी अन्य उपहार को भुला सकती है।

आपके प्यार के उस अनमोल एहसास को ध्यान में रखते हुए, इंटरफ्लोरा एक बेहतरीन प्रीमियम रेंज लेकर आया है, जो सुन्दर, सुगन्धित, ताजे फूलों से बना हो और जो आपके भावनाओं को व्यक्त करने में सहायक हो। इंटरफ्लोरा के गुलदस्ते से आप उस अनमोल दिन को यादगार बना सकते हैं। प्रत्येक उपहार में विभिन्न हार्ट शेप के संग्रह के साथ फीता और रिबन अलंकरण है, जो हर एक व्यक्ति को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की साधन के रूप में डिज़ाइन किया गया है।

उपहार के बक्से में क्या है –

इस उपहार के बक्से में फार्चून कुकीज़, लार्ज साइज बॉक्सेस, लव एन्वेलप, सफेद गार्डेनिया मोमबत्ती, इंटरफ्लोरा चॉकलेट बार्स, एक्रिलिक बॉक्स, लव बलून, कुकीज़ और घर का बना डार्क चॉकलेट मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

60 − = 55